भारत

ट्रैफिक नियम तोड़ा तो खैर नहीं! इस हेलमेट ने सनसनी फैली दी है...

jantaserishta.com
4 Jan 2026 12:46 PM IST
ट्रैफिक नियम तोड़ा तो खैर नहीं! इस हेलमेट ने सनसनी फैली दी है...
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: इंटरनेट पर एक हेलमेट ने सनसनी मचा दी है. दरअसल, एक भारतीय द्वारा तैयार किए गया हेलमेट बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस डिवाइस बन गया है. इस हेलमेट में कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का यूज किया है और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों का चालान करवा रहा है.
दरअसल, बेंगलुरु में एक शख्स ने हेलमेट को मोडिफाई किया है. इसके बाद बाद रास्ते में नजर आने वाली कोई भी बाइक या कार वाला ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो यह उसका वीडियो ना सिर्फ कैप्चर नहीं करता है बल्कि उसकी रिपोर्ट ट्रैफिक पुलिस को करता है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पोस्ट किया है और उस हेलमेट के बारे में बताया है. साथ ही बताया है कि हेलमेट में लगा कैमरा, सेंसर और AI कैसे नियम तोड़ने वालों को डिटेक्ट करता है और फिर उनकी रिपोर्ट भी करता है.
X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए यूजर्स ने लिखा है कि मैं सड़क पर बेवकूफी करने वाले लोगों से थक गया था. इसलिए उन्होंने अपने हेलमेंट को ट्रैफिक पुलिस डिवाइस में कन्वर्ट करने का प्लान बनाया. उन्होंने बताया है कि जह वह अपना व्हीकल ऑन करते हैं, उस दौरान AI एजेंट भी काम करना शुरू कर देता है. इस दौरान जो लोग ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं सिस्टम उन लोगों की पहचान करता है और उनकी रिपोर्ट भी करता है.
सोशल मीडिया को पोस्ट कुछ ही घंटे के दौरान वायरल हो गया. बहुत यूजर्स ने कमेंट करके इस हेलमेट को सही बताया. दरअसल, ट्रैफिक नियम ना मानने वालों की वजह ने जाने कितने लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story