भारत
बारिश पर ब्रेक, सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी, पारा सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा
Shantanu Roy
5 Sep 2023 9:38 AM GMT

x
प्रतापगढ़। मानसून सीजन के बावजूद शहर सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो सप्ताह से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है। दिन में हल्के बादल जरूर छाए हैं लेकिन अधिकांश समय तेज धूप निकल रही है। इसकी वजह से तापमान ने भी फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इस कारण मौसम में गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 5 डिग्री अधिक है। इधर, दिन के अलावा अब रात में भी गर्मी के साथ उमस से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बीती रात न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से रात में गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ गया।
शनिवार- रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक है। धरियावद क्षेत्र में गर्मी सितम्बर माह में चरम सीमा से पार होती जा रही है। दिनभर आसमान से तेज तिलमिलाती धूप ने लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,क्षेत्र में हुमिडिटी कम होने तथा दक्षिणी हवा का असर तेज होने से दिन का तापमान .5 डिग्री बढ़ गया। लेकिन रात्रि का तापमान स्थिरता पर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री से बढ़कर 37.5 डिग्री तथा रात्रि का 26 डिग्री पर स्थिर होना दर्ज किया गया। क्षेत्र में हुमिडिटी 60 के करीब होने से बरसात होने की आसार कम माने जा रहे हैं।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story