भारत
गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में सेंध, काफिले के सामने TRS नेता ने अपनी कार खड़ी की, फिर हुआ ये हाल
jantaserishta.com
17 Sept 2022 1:20 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मचा हड़कंप।
हैदराबाद: टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। यह देख होम मिनिस्टर की सिक्योरिटी टीम ने गाड़ी वहां से हटवा दी। वहीं, श्रीनिवास ने उनके ऊपर दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ भी हुई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा, 'मेरी कार को जिस तरह से रोका गया, उसे देखकर मैं टेंशन में आ गया। पुलिस अधिकारियों से इसकी मैं शिकायत करूंगा। उन्होंने मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की है। यह एक गैर-जरूरी तनाव है जिसे जानबूझकर खड़ा किया गया।'
मालूम हो कि गृह मंत्री शाह ने शनिवार को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद की मुक्ति का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को दिया। उन्होंने वोट बैंक की राजनीत के कारण 'मुक्ति दिवस' मनाने के वादे से मुकर जाने वालों पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते, तो हैदराबाद को मुक्त कराने में कई और साल लग जाते। उन्होंने कहा कि पटेल जानते थे कि जब तक निजाम के रजाकारों को हरा नहीं दिया जाता, तब तक अखंड भारत का सपना साकार नहीं होगा।
अमित शाह ने कहा, 'इतने साल बाद, इस भूमि के लोगों की इच्छा थी कि 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' को सरकार की भागीदारी से मनाया जाना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य की बात की है कि 75 साल बाद भी यहां शासन करने वाले वोट बैंक की राजनीति के कारण 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' मनाने का साहस नहीं जुटा पाए। कई लोगों ने चुनावों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुक्ति दिवस मनाने का वादा किया, लेकिन जब वे सत्ता में आए, तो रजाकारों के भय से अपने वादों से मुकर गए।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





