भारत

पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी सेंध! कैसे हुई इतनी बड़ी चूक? देखें वीडियो

jantaserishta.com
5 Jan 2022 3:12 PM IST
पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी सेंध! कैसे हुई इतनी बड़ी चूक? देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोज़पुर में होने जा रही रैली रद्द हो गई है। जानकारी के मुताबिक, फिरोज़पुर में तेज़ बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी की रैली रद्द हो गई है। आज सुबह प्रधानमंत्री पंजाब के बठिंडा में उतरे थे। यहा वह हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक गए थे। बारिश और खराब विजिबिलिटी पीएम मोदी ने 20 मिनट तक इंतजार किया था। फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक रुका रहा काफिला।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी के काफिले के रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को फोन किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कुछ नहीं किया गया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान करेगी।'
जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के लिए राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया था। पुलिस की सख्ती और प्रदर्शनकारियों की मिलीभगत के कारण बड़ी संख्या में बसें रास्ते में लगाई गई थीं। यह दुखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। लेकिन हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।'
दरअसल, डेढ़ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोज़पुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए जाना था। इसमें उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वह हेलीकॉप्टर से नहीं जा सके। इसके बाद सड़क के रास्ते जाने का फैसला किया गया। हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर आगे प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को रोक दिया। डीजीपी और कैबिनेट सेक्रेटरी से इजाजत मिलने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क मार्ग के बीच में आए और रास्ते को रोक दिया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story