भारत

सीएम की सुरक्षा में सेंध: अंजान शख्स ने मुख्यमंत्री को मुक्का मारने की कोशिश, हिरासत में आरोपी

jantaserishta.com
27 March 2022 7:45 PM IST
सीएम की सुरक्षा में सेंध: अंजान शख्स ने मुख्यमंत्री को मुक्का मारने की कोशिश, हिरासत में आरोपी
x
बड़ी खबर

बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोश‍िश का मामला सामने आया है। पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने सिरफिरे युवक को पकड़ कर स्‍थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक मूर्ति पर माल्यार्पण करने गये थे। इस दौरान मंच पर चढ़कर एक सिरफिरे युवक ने सीएम नीतीश पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story