भारत

विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: कार बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 April 2026 5:14 PM IST
विधानसभा की सुरक्षा में सेंध: कार बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार
x
बैरियर तोड़ने वाली कार पकड़ी गई.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने टाटा सिएरा कार को बरामद कर लिया है और कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक तब सामने आई, जब एक अज्ञात कार गेट तोड़कर अंदर घुस गई. घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. कार कैसे अंदर पहुंची, इसकी जांच शुरू की गई और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की.

दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद Tata Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री से अंदर घुसी. कार सवार स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया और विधानसभा परिसर में दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी. जब उन्होंने देखा तो एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुस चुकी थी. कार कुछ देर तक परिसर में घूमती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए.
चश्मदीदों के मुताबिक, थोड़ी देर बाद कार दोबारा उसी तरफ लौटी, फिर गेट को टक्कर मारते हुए तेजी से बाहर निकल गई. पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मचा रहा.
जानकारी के अनुसार, VIP गेट पर CRPF की तैनाती थी, इसके बावजूद यह घटना हुई. राहत की बात यह रही कि गुलदस्ते में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और आरोपी के पास कोई स्याही भी नहीं थी. यह पूरी घटना करीब 5 मिनट के भीतर हुई, जिसके बाद संदिग्ध कार विधानसभा के गेट नंबर 2 से बाहर निकल गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story