भारत
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक्शन, 60 लाख की कोकीन के साथ ब्राजीलियाई गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 March 2023 9:38 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर लगभग 60 लाख रुपये की कोकीन के साथ एक ब्राजीलियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। सीमा शुल्क के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। ब्राजील का नागरिक साओ पाउलो हवाई अड्डे (ब्राजील) से दुबई के लिए रवाना हुआ और 11 मार्च को दुबई से आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचा था।
अधिकारी ने कहा कि उसकी जांच में उसके शरीर के अंदर कुछ पदार्थ छिपा हुआ पाया गया।
आरोपी के शरीर में 85 अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद हुए। इसमें 752 ग्राम कोकीन भरा था।
अधिकारी ने कहा कि कोकीन जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
Tagsइंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डाआईजीआईकोकीनब्राजीलियाई गिरफ्तारIndira Gandhi International AirportIGICocaineBrazilian arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





