भारत

ब्राह्मण समाज ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को दिया आशीर्वाद

Shantanu Roy
22 Aug 2023 1:59 PM GMT
ब्राह्मण समाज ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को दिया आशीर्वाद
x
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा पुरषोत्तम मास श्रावण के सोमवार की रात्रि को श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आरती व पूजा का आयोजन किया गया। श्री कालेश्वर महादेव की इस विशेष आरती में हरियाणा के पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली तथा संजय कौशल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में आरती में भाग लिया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा व सभा के सदस्यों ने अतिथियों का फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बीच अशोक अरोड़ा को आशीर्वाद दिया। आरती के पश्चात सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि अशोक अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष पाली व संजय कौशल को अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। अरोड़ा ने परिसर में स्थित शिरडी सार्इं मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रधान डा.विजय शर्मा ने अशोक अरोड़ा को अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना के साथ कालेश्वर महादेव की आरती की और पूजा अर्चना की। दोनो विशिष्ट अतिथियों सुभाष पाली व संजय कौशल ने भी इस विशेष आरती में भाग लिया। कालेश्वर महिला मंड़ल की ओर से संकीर्तन किया गया और भारी संख्या में सभा के सदस्यों व महिला मंडल ने कालेश्वर महादेव की आरती में भाग लिया। अशोक अरोड़ा ने श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का धन्यवाद करते हुए ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होने कहा कि श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा नगर की सबसे प्राचीन धार्मिक संस्था है जोकि चार धर्मशालाओं तथा एक दर्जन से अधिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों का प्रबंधन सुचारू रूप से संभाल रही है। उन्होने कहा कि कुरुक्षेत्र का ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढचढ की भाग लेता है।
Tagsब्राह्मण समाजपूर्व मंत्री अशोक अरोड़ाअशोक अरोड़ाBrahmin Samajformer minister Ashok AroraAshok Aroraनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story