ब्रह्मपुत्र मेल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन तक बिजली से चलने वाली पहली यात्री ट्रेन बन गई है

हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पूरी तरह से बिजली से चलने वाली पहली यात्री ट्रेन आज कामाख्या स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 05956 स्पेशल दिल्ली-कामाख्या (ब्रह्मपुत्र) मेल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रवाना होकर आज दोपहर बाद 13-30 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान बिजली चलित ट्रैक पर 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर यह ट्रेन कामाख्या पहुंची।इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 05955 स्पेशल कामाख्या-दिल्ली (ब्रह्मपुत्र) मेल, कामाख्या स्टेशन से आज दोपहर बाद 14.30 बजे बिजली के ट्रैक पर चलकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। एक दिन पहले बिजली से चलने वाली पार्सल ट्रेन के सफल संचालन के बाद यह ट्रेन गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन तक बिजली से चलने वाली पहली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन बन गई थी। इस प्रकार, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में एक नए युग की शुरुआत हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





