भारत

बाइक पर लड़के, हाथ में दिखा तलवार, DSP बोले- जब तक तोड़ेगा नहीं...

jantaserishta.com
8 April 2022 1:16 PM IST
बाइक पर लड़के, हाथ में दिखा तलवार, DSP बोले- जब तक तोड़ेगा नहीं...
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली : एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस से मदद मांगी. उसने तलवार लहराते बाइक सवार युवकों का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर इन बदमाश लड़कों पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम लोग कुछ कर लेंगे. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. उसके ट्वीट का चंदौली के डिप्टी एसपी (Deputy SP, Chandauli) ने अपने ही अंदाज में जवाब में दिया.

दरअसल, कीर्ति उपाध्याय (@KritiUp16909722) नाम के ट्विटर यूजर ने चंदौली पुलिस को टैग करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में बाइक सवार कुछ लड़के हाथ में तलवार लहराते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में एक 'चुनावी सॉन्ग' (अब मांगत बा अखिलेश के..) बज रहा है.
कीर्ति ने आरोप लगाया कि आए दिन ये लोग (बाइक सवार) लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, मारपीट करते हैं और धमकी देते हैं. उसने यूपी पुलिस से इन मनबढ़ लोगों पर एक्शन लेने की मांग की. राकेश कुमार नाम के यूजर (@RajeshK99353073) ने भी यही शिकायत की.
यूजर ने चंदौली के डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह (Anirudha Singh) को टैग करते हुए लिखा- 'महोदय, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम कुछ कर लेंगे. क्योंकि हम लोग परेशान हो गए हैं. समाज के डर से हम लोग थाने का चक्कर नहीं लगाना चाहते, महोदय कृपया संज्ञान लें. इन बदमाश लड़कों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्यवाही करें.'
शख्स के इस ट्वीट पर डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा- 'जब तक तोड़ेगा नहीं तब तक छोड़ेगा नहीं, चंदौली पुलिस का आपको वादा है.'
एक और ट्वीट में डिप्टी एसपी ने लिखा- 'थोड़ा इंतजार करें इनका भी *मीम बनाता हूं. चंदौली पुलिस का आपसे वादा है.' ट्विटर पर उनके इस जवाब को हजारों यूजर्स ने लाइक किया है. सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं. बता दें कि डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
किसी ने कहा कि कार्रवाई का इंतजार रहेगा तो किसी ने कहा कि जांच-पड़ताल के बाद सबक सिखाएं. Chandauli Police ने भी अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से इसपर जवाब दिया है. पुलिस ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अवश्य की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story