
x
रक्षा बंधन से एक दिन पहले उसे (किशोर को) राखी बांधी थी, जिसके बाद किशोर ने उसे एक उपहार दिया था।
जयपुर: राजस्थान में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक लड़के की हत्या कर दी। दरअसल, आरोपी युवक को शक था कि उसकी बहन और उस लड़के में प्रेम संबंध है। यह बारां जिले की घटना है। मृतक की उम्र 16 साल थी। एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से एक की बहन के साथ प्रेम संबंध होने के संदेह के कारण किशोर पर हमला किया गया था। अंता के थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र मारू ने बताया कि फरहान और साहिल नाम के युवकों ने गुरुवार को किशोर पर चाकू से उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के पास टहल रहा था।
पुलिस ने बताया कि किशोर को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कोटा ले जाया गया। उसकी रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर और फरहान की बहन एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लड़की ने रक्षा बंधन से एक दिन पहले उसे (किशोर को) राखी बांधी थी, जिसके बाद किशोर ने उसे एक उपहार दिया था। इससे फरहान को शक हुआ कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है।
पुलिस ने रविवार को मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप दर्ज किए। उसने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था और पूछताछ के लिए युवकों को हिरासत में लिया था। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद किशोर के माता-पिता को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





