भारत

दुल्हनिया ढूंढ रहे लड़के, लेकिन यहां नहीं मिल रहीं दुल्हनें

jantaserishta.com
27 Dec 2021 6:29 PM IST
दुल्हनिया ढूंढ रहे लड़के, लेकिन यहां नहीं मिल रहीं दुल्हनें
x

DEMO PIC

नाकाम रहा समाज कल्याण विभाग।

कानपुर: शादी के लिए गरीब परिवारों की 71 बेटियों को ढूंढने में नाकाम रहा समाज कल्याण विभाग अब उनकी शादी के लिए शासन से आया करीब 36 लाख का अनुदान वापस निदेशालय भेजेगा,क्योंकि कम जोड़े आने की वजह से यह धनराशि इस्तेमाल नहीं हो पाई है।

विभागीय अधिकारियों की माने तो समाज कल्याण विभाग को 587 जोड़ो की शादी के लिए करीब 3 करोड़ का अनुदान मिला था। जिले में सामूहिक विवाह में लक्ष्य के मुताबिक जोड़ों की शादी कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे। जोड़े खोजने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कर्मचारी और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी सब मिलकर केवल 516 जोड़े ही ढूंढ सके। इन सभी की शादियों के लिए चार स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए थे।
प्रभारी समाजकल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी के लिए प्रति जोड़े को 51 हजार का अनुदान मिलता है। इसमें 35 हजार लड़की के खाते में,10 हजार का सामान और 6 हजार रुपये खाने पीने और व्यवस्था पर खर्च होते हैं। इस बार 71 जोड़ों की धनराशि बच गई। इसे जल्द ही वापस भेजा जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story