भारत

चुनाव में BJP का समर्थन, लड़के का सिर मुड़ा

jantaserishta.com
14 Jun 2024 11:32 AM IST
चुनाव में BJP का समर्थन, लड़के का सिर मुड़ा
x
मामला दर्ज किया गया है।
बदायूं: एक स्तब्ध करने वाली घटना में एक नाई ने कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त 12 साल के एक लड़के का सिर सिर्फ इसलिए मुड़ दिया क्योंकि उसके माता-पिता ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बसपा की बजाय भाजपा का समर्थन किया था।
बदायूं के बिल्सी में सैलून चलाने वाले नाई पर एससी/एसटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिल्सी के एसएचओ कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए सोच-समझकर उकसाना) और एससी/एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।
बच्चे की मां मुन्नी ने अपनी शिकायत में कहा है, "लोकसभा चुनाव में हमारे परिवार ने भाजपा का पक्ष लिया। इसे लेकर नाई और कुछ अन्य स्थानीय लोग नाराज थे। घर के बाहर खेल रहे मेरे बेटे को वे जबरन ले गये और उसका सिर मुड़ दिया। इस अपमान के बाद मेरा बेटा काफी परेशान है। मेरे पति ने बाद में उन लोगों से जवाब मांगा तो उन्होंने उनके साथ भी बदसलूकी की।" आरोपी नाई के चाचा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके भतीजे ने बच्चे की मां के कहने पर उसका सिर मुड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story