भारत

लड़के का कारनामा: खुद शराब बनाई, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
31 July 2022 10:15 AM IST
लड़के का कारनामा: खुद शराब बनाई, उसके बाद जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केरल के तिरुवनंतपुरम से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल के लड़के ने Youtube वीडियो देखकर शराब (Wine) बनाई और उसे अपने स्कूली दोस्त को पिला दिया. शराब के दो घूंट पीते ही दोस्त को बेचैनी और उल्टी होने लगी. इसके बाद उसे चिरायिनकीझू (Chirayinkeezhu) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लड़के की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई. पुलिस पूछताछ में शराब बनाने वाले छात्र ने स्वीकार किया कि उसके माता-पिता अंगूर खरीदकर लाए थे. उन्हीं अंगूरों का उपयोग करके उसने शराब बना ली. नाबालिग ने बताया कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया था. यूट्यूब वीडियो के अनुसार ही शराब को उसने एक बोतल में भरकर जमीन के नीचे दबा दिया.
पुलिस ने कहा कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. फिलहाल पुलिस ने शराब का सैंपल बोतल से एकत्रित कर कोर्ट से अनुमति से रासायनिक जांच के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में सामने आया कि लड़के ने शराब में स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल को मिलाया है, तो उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने लड़के के माता-पिता और स्कूल के अधिकारियों को मामले से संबंधित कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दे दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story