पुलिस अधिकारी पर सरेआम टूट पड़े लड़के, वर्दी फाड़ने के आरोप में तीन गिरफ्तार

यूपी। चंदौली में पुलिस से दबंगई का मामला सामने आया है। यहां बबुरी में रविवार देर शाम ऑटो-सफारी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सफारी सवार मनबढ़ युवकों की ऑटो चालक से विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
इस दौरान गश्त पर निकले दरोगा प्रमोद कुमार शुक्ल और उनके हमराही संदीप यादव ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो गुस्साएं युवकों ने उनकी कॉलर पकड़ कर उन्हें पीट दिया। इससे उनकी वर्दी फट गई। मामले में पुलिस ऐक्शन में आई। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार हो गए। तीन नामजद सहित 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक चकिया क्षेत्र में गढ़वा उत्तरी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, आशीष कुमार सिंह और बबुरी निवासी अवनीश सिंह रविवार शाम सफारी से नहर के रास्ते जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार ऑटो से टकरा गई। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। गश्त पर निकले बबुरी थाने के दरोगा प्रमोद कुमार शुक्ला और उनके हमराही कांस्टेबल संदीप यादव ने युवकों को समझाने का प्रयास किया। उधर, भीड़ का फायदा उठाकर ऑटो चालक भाग निकला।
युवकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे भगाया। उन्होंने दरोगा की कॉलर पकड़ ली। उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी जिससे उनकी वर्दी फट गई। यही नहीं, उन्होंने दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पिटाई से दरोगा घायल हो गये। सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने बताया कि दरोगा से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।





