भारत

प्रेमी का कारनामा: शादी वाले दिन दूल्हे को दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा दी, फिर...

jantaserishta.com
26 May 2022 9:00 AM IST
प्रेमी का कारनामा: शादी वाले दिन दूल्हे को दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा दी, फिर...
x
पुलिस ने बताया कि प्रेमी को हिरासत में लिया गया है.

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमी ने शादी वाले दिन दूल्हे को दुल्हन की आपत्तिजनक/अश्लील तस्वीरें दिखाई तो दूल्हे ने शादी से इनकार करते हुए बारात ले जाने से मना कर दिया और शादी रुक गयी. दिन भर थाने में पंचायत के बाद भी दूल्हा नहीं माना. पुलिस ने बताया कि प्रेमी को हिरासत में लिया गया है.

थानाध्यक्ष महुवाडीह प्रमोद सिंह ने बताया, 'एक गांव में 25 मई को बारात पहुंचनी थी, तिलकोत्सव का कार्यक्रम 23 मई को सम्पन्न हो चुका था. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इसी बीच लड़की के गांव का ही प्रेमी दूल्हे को शादी के लिए बार-बार मना करता रहा और धमकाता भी रहा लेकिन दूल्हा शादी के लिए तैयार रहा.'
25 मई को शादी होनी तय थी लेकिन इसी सुबह प्रेमी ने दूल्हे को वीडियो कॉल कर दूसरे मोबाइल में दुल्हन की अश्लील तस्वीर दिखाई, जिस पर दूल्हा भड़क गया और बारात ले जाने से मना कर दिया. इधर लड़की के घर शादी की रस्म की तैयारियां जोरों पर चल रही थी. लड़की के घरवालों को जानकारी हुई तो फौरन दूल्हे के घर उसे मनाने के लिए पहुंच गए.
लेकिन दूल्हा नहीं माना. यह मामला जब थाने में आया तो पंचायत हुई, पर कोई नतीजा नहीं निकला और शादी फिलहाल के लिए रुक गयी या यू कहे कि टूट गई. दूल्हे ने 15 दिन बाद अपनी शादी के बारे में निर्णय बताने के लिए कहा है. शादी रुकने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस मामले में सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है फिलहाल प्रेमी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story