भारत
बॉयफ्रेंड निकला शादीशुदा, किले से छलांग लगाकर लड़की ने खत्म की जिंदगी, पिता हैं केंद्रीय गृह मंत्रालय में अधिकारी
jantaserishta.com
16 April 2024 2:08 PM IST

x
बॉयफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है.
ग्वालियर: उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि बॉयफ्रेंड शादीशुदा है. जिसके साथ वह जीने-मरने की कसमें खा रही थी, वह तो किसी और के साथ सात फेरे लेकर बैठा हुआ था. बॉयफ्रेंड की दगाबाजी का पता चला तो 21 साल की आकृति के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर आकृति ने ग्वालियर के किले से नीचे छलांग लगा दी.
यह घटनाक्रम मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित ऐतिहासिक किले पर सोमवार की देर शाम को घटित हुआ. जब शहर के दीनदयाल नगर में रहने वाली आकृति भदौरिया अपने बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा से मिलने के लिए किले पर पहुंची थी.
बताया गया कि BBA LLB की स्टूडेंट आकृति भदौरिया का जिस लड़के के साथ लव अफेयर चल रहा था, उसकी शादी हो चुकी थी और आकृति को इस बात की जानकारी तक नहीं लगी थी.
सोमवार की शाम आकृति अपने बॉयफ्रेंड से मिलने किले पर मिलने आई, उससे ठीक पहले उसे इस धोखे का पता लग गया था. किले पर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद आकृति ने किले से नीचे छलांग लगा दी. लोगों ने इस बात की सूचना डायल 100 को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई. आकृति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. आकृति के पिता संजय सिंह दिल्ली स्थिित केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं. परिवार उनका ग्वालियर में रहता है. पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने आकृति के परिजनों को सूचना दे दी. आकृति के परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आकृति के बॉयफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है.
फिलहाल पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आकृति ने खुद किले से कूदकर खुदकुशी की है या किसी ने उसे धक्का दिया है. मंगलवार को आकृति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और बॉयफ्रेंड से पुलिस की पूछताछ जारी है.
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़ग्वालियर पुलिसशादीशुदा बॉयफ्रेंडगृह मंत्रालयGwaliorGwalior NewsGwalior PoliceMarried BoyfriendHome Ministry
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





