भारत

प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद पर किया हमला, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
9 July 2022 9:05 AM IST
प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद पर किया हमला, पढ़े पूरी स्टोरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बड़ी वारदात हुई।

पटना: पटना के शास्त्रीगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली में शुक्रवार की देर रात बड़ी वारदात हुई। एक प्रेमी युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी फिर खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गये। जख्मी हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर है।

जख्मी युवक गोपाल कुमार मूलरूप से लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहनेवाला है और एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। शास्त्रीगर के दुर्गा आश्रम गली में वह किराए का कमरा लेकर रहता है जबकि जख्मी लड़की दुर्गा आश्रम गली की रहनेवाली है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
बताया गया है कि गोपाल कुमार जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान के पास जख्मी युवती भी रहती है। शुक्रवार की देर रात गोपाल कुमार मकान की छत पर गया था। लड़की भी अपने मकान की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। इस मामले में शास्त्रीगर थाना प्रभारी रामशंकर सिंह का कहना है आरोपों की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों गोली लगने से कैसे घायल हुए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story