भारत
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या की, फिर देने वाला था जान, लेकिन...
jantaserishta.com
6 April 2023 2:29 PM IST

x
फैली सनसनी.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में गुरुवार सुबह बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यहां पुलिस कस्टडी में उसका इलाज जारी है। हत्याकांड की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के गांव घूकना में ये वारदात गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे हुई।
20 वर्षीय दीपमाला यादव घर पर अकेली थी। हनुमान जयंती पर दीपमाला के मां-बाप पूजा करने के लिए मंदिर गए थे। इसी दौरान 26 वर्षीय राहुल चौधरी घर में पीछे से घुस आया और तमंचे से दीपमाला को गोली मार दी। इस वारदात के तुरंत बाद राहुल ने जहर खा लिया।
राहुल बुलंदशहर के सलेमपुर गांव का रहने वाला है। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो दीपमाला मृत पड़ी थी, जबकि लड़के के मुंह से झाग निकल रहा था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 और नंदग्राम थाने की पुलिस पहुंची। दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल ले गई। यहां दीपमाला को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को प्राथमिक इलाज देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अब वो दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती है।
नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। हालत ठीक होने के बाद उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतका दीपमाला के मामा बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव में रहते हैं। इसके चलते दीपमाला का सलेमपुर गांव में अक्सर आना-जाना होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसकी राहुल से मित्रता हो गई। फिलहाल इस वारदात की वजह क्या है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसबॉयफ्रेंडगर्लफ्रेंडहत्याGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Policeboyfriendgirlfriendmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





