भारत

लड़की से प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
7 April 2022 6:58 PM IST
लड़की से प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, फिर जो हुआ...
x
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले (Tamilnadu Thiruvarur) में एक लड़की के साथ उसके प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने जातिभेद की बात कहकर उससे शादी से इनकार कर दिया था. इसके अलावा लड़की प्रेग्नेंट भी थी. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, तिरुवरूर (Tamilnadu Thiruvarur) में एक लड़की का सविथ कुमार नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की ने जब प्रेमी सविथ कुमार से शादी करने के लिए कहा तो उसके जाति का मामला बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की को इस बात का सदमा लग गया. वह कॉलेज में तीसरे वर्ष की स्टूडेंट थी. लड़की को हाल ही में पता चला था कि वह प्रेग्नेंट थी.
पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी को लेकर लड़की परेशान चल रही थी. स्वास्थ्य खराब होने की बात कहकर वह कॉलेज नहीं जा रही थी. 5 अप्रैल को लड़की की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, उसे खून की उल्टियां होने लगीं. परिजन आनन-फानन में उसे तुरंत तिरुवरूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पता चला कि उसने जहर खा लिया है.
बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लड़की के परिवार वालों ने मांग की है कि आरोपी सविथ कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. परिवार का कहना है कि उसने लड़की को धोखा दिया. उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story