भारत

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

jantaserishta.com
15 Jan 2022 8:11 PM IST
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

मुंगेर: मुफस्सिल थानाक्षेत्र के गंगा पार बहादुर नगर कुतलुपुर में शुक्रवार की रात महिला से मिलने गए एक युवक को महिला के पड़ोसियों ने पकड़कर बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। लोगों ने महिला को भी जमकर पीटा। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के घर से शव को बरामद किया। पुलिस ने महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के कुतलुपुर निवासी मोहन कुमार का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से था। महिला का पति दूसरे जिले में रहकर दैनिक मजदूरी करता है। महिला को चार पुत्र- पुत्री है। लंबे समय बाद मोहल उस महिला से मिलने शुक्रवार की रात उसके घर पहुंचा था। इसकी भनक किसी तरह महिला के पड़ोसी को लग गई। जब मोहन महिला के साथ कमरे में था तभी दो दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद कमरा खुलवाया और महिला व मोहन की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बाद में महिला को वहां से हटा दिया और मोहन का हाथ-पैर बांध कर लाठी-डंडे से तबतक पिटाई की जब तक उसकी जान नहीं चली गयी।
हालांकि पिटाई के दौरान ही महिला ने गांव वालों के साथ मोहन के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन जब तक परिज मौके पर पहुंचे मोहन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही अहले सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मोहन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना लेकर चली गयी। मृतक छह भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
घटना की बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में मोहन कुमार नामक युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story