उल्टियां करते हुए प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, इलाज के दौरान मौत

सागर में सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम ढुंगासरा में प्रेमिका के घर के सामने बदहवास मिले प्रेमी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्रीराम सिंह (26) निवासी ग्राम चिरई गौरझामर ढुंगासरा निवासी युवती से प्यार करता था, लेकिन जब युवती ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर के सामने पहुंचने पर उसे उल्टियां होने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ा। युवती के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मौत का कारण जहरीला पदार्थ पीना बताया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





