भारत

प्रेमी की हत्या, पुलिस ने प्रेमिका सहित 6 को किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
6 March 2022 8:39 AM IST
प्रेमी की हत्या, पुलिस ने प्रेमिका सहित 6 को किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला
x
एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी. इस हत्याकांड में आरोपी प्रेमिका के परिवार वाले भी शामिल थे. मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव का है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि घटना बीते 1 मार्च की है. सूरजपुर थाना क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले रोबिन की हत्या करके शव नहर में फेंक दिया गया था. मृतक को पहले आरोपी प्रेमिका मोनिका और उसकी मां अंजू ने किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया. फिर वहां बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. बाद में मृतक रोबिन के शव को आरोपी प्रेमिका के भाइयों ने नहर में जाकर फेंक दिया.
27 फरवरी को घर से बाहर गया था रोबिन
मृतक के परिजनों ने बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे रोबिन अपने घर से बाहर गया था और वापस लौटकर नहीं आया. सुबह होते ही परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला. फिर उन्होंने मोनिका के घर भी फोन किया. लेकिन मोनिका के घर वाले उनसे लड़ने लग पड़े जिसके बाद रोबिन के परिजनों को उन पर कुछ शक हुआ. इसके बाद रोबिन के चाचा ने पुलिस में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
शादी के बाद भी रोबिन से मिलती थी मोनिका
पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की तो इस हत्या का खुलासा हुआ. आरोपियों ने बताया कि मोनिका और रोबिन का अफेयर था. लेकिन इसी बीच मोनिका की शादी कहीं और हो गई. फिर भी ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे और मिलते भी थे. जब मोनिका पिछले सप्ताह अपने मायके आई तो फिर से रोबिन से मिलने लगी. जैसे ही इस बात की भनक मोनिका के घर वालों को लगी तो उन्होंने रोबिन की हत्या का प्लान बनाया.
दोस्त की गाड़ी में ले जाकर नहर में फेंका शव
इसके बाद प्लान के मुताबिक, मोनिका और अंजू ने फोन करके रोबिन को घर बुलाया. घर में उस वक्त मोनिका के तीन भाई रवि, सागर और सुबोध भी मौजूद थे. वहां उन्होंने रोबिन का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव फेंकने के लिए वे लोग अपने एक दोस्त मनीष को बुलाते हैं और उसकी कार में शव को ले जाकर एक नहर में फेंक देते हैं.
पुलिस को हुआ मोनिका और उसके घर वालों पर शक
डीसीपी सेंट्रल हरीश चन्दर ने बताया कि उन्होंने जब मोनिका के घर वालों से पूछताछ की तो सभी अलग-अलग बयान दे रहे थे. जिसके चलते पुलिस को उन पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कुबूल लिया. फिलहाल मृतक का शव और उसका सामान बरामद कर लिया गया है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story