
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बरेली: किला इलाके में प्रेमिका व उसके परिवार ने युवक को खाने में जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मरने से पहले युवक ने फोन कर पत्नी को जानकारी दी। थाना किला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। किला में हुसैन बाग हरी मस्जिद के रहने वाले बाबू खान ने बताया कि तीन साल पहले वे अपने 26 वर्षीय बेटे साजिद खान की शादी का रिश्ता लेकर हुसैन बाग की ताहिर की पुत्री आशी के घर गए थे। उस समय उसके परिवार वालों ने शादी करने से मना कर दिया। वहीं उनके बेटे साजिद की मुलाकात आशी से हुई थी। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। इधर, साजिद की शादी दो साल पहले बुलंदशहर में कर दी। शादी के बाद भी साजिद और आशी के बीच मोबाइल से बातचीत होती रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





