भारत

प्रेमी ने प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करके दोस्त के साथ किया रेप, फिर

jantaserishta.com
7 Oct 2020 8:48 AM IST
प्रेमी ने प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करके दोस्त के साथ किया रेप, फिर
x

बिहार के भोजपुर में नाबालिग प्रेमिका को दोस्त के साथ मिलकर हवस का शिकार बनाया. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दोस्त अभी भी फरार है.

भोजपुर आयर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को गांव के ही सतीश कुमार यादव ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. बताया गया है कि सतीश ने किसी तरह अपने मोबाइल से लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया था. इसके बाद सतीश नाबालिग प्रेमिका को ब्लैकमेल करने लगा. पीड़ित लड़की का आरोप है कि सतीश और उसके दोस्त सुरेश ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

लड़की का अश्लील वीडियो वायरल

पीड़ित लड़की ने बताया कि जब आरोपियों का विरोध किया, तो मोबाइल से बनाया गया अश्लील वीडियो उन लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपियों की इस करतूत से पीड़ित लड़की के होश उड़ गए. जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, एक फरार

घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल आयर थाना पहुंच कर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया. इस मामले में आयर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को दबोच लिया, जबकि उसका मित्र अभी भी फरार बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story