भारत

वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक स्क्रीन पर दिखी ऐसी घटना एक का उड़ गया होश

jantaserishta.com
16 Jan 2021 1:19 PM IST
वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक स्क्रीन पर दिखी ऐसी घटना एक का उड़ गया होश
x

 DEMO PIC 

प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि...

बिहार के गया में एक नाबालिग स्कूली छात्र पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी प्रेमिका के सामने लाइव वीडियो कॉलिंग कर फांसी लगा ली.

मृतक विकास 9वीं कक्षा का छात्र था और उसी के स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाली लड़की से प्यार करता था. ये घटना गया के अनुग्रहपुरी कॉलोनी के मुस्तफाबाद मोहल्ले की है जहां आधी रात को प्रेमिका सोनिया ( काल्पनिक नाम) के साथ प्यार में जीने मरने की कसमें खाने के बाद मोबाइल पर लाइव वीडियो में उसने आत्महत्या कर ली. दोनों एक ही स्कूल के छात्र थे.
इस घटना की खबर मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे पर लटके विकास के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.
विकास के पिता के बयानों के आधार पर लड़की और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. विकास मूल रूप से औरंगाबाद जिले के बलिया गांव का है और गया में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
पुलिस ने बताया कि पूरी घटना की तफ़्तीश की जायेगी कि किस परिस्थिति में वीडियो कॉलिंग में लाइव फांसी लगाकर आत्महत्या की है. लड़के के पिता और दोस्तों का कहना है कि लड़की के बहकावे और उकसाने पर विकास ने ऐसा किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story