भारत

Boyfriend-Girlfriend ने साथ में की खुदकुशी, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Shantanu Roy
11 Jun 2024 1:06 PM GMT
Boyfriend-Girlfriend ने साथ में की खुदकुशी, पेड़ पर लटकी मिली लाश
x
मौके पर पहुंची FSL की टीम
Gangaapaar. गंगापार। प्रयागराज के गंगापार इलाके के बहरिया में मंगलवार तड़के प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड Lover-girlfriend committed suicide कर लिया। दोनों ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी, फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगल की है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भागीरथी यादव का गांव की ही एक किशोरी से प्रेम संबंध था। पिछले साल दोनों भाग गए थे। किशोरी के घरवालों ने नवाबगंज थाने में भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर निकला। किशोरी के परिवार वाले लगातार उस पर नजर रख रहे थे। सप्ताह भर पहले किशोरी को उसके बुआ के घर धनबलपुर भेज दिया गया। शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी। आसपास उसकी खोजबीन की गई और जब वह नहीं मिली तो उसके फूफा ने बहरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार सुबह मनसैता नदी के पास जंगल में दोनों की लाश पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली।

बहरिया इलाके में 17 साल की जानकी और 26 साल के भागीरथ की प्रेम कहानी का अंत दोनों की दुखद मौत से हुआ। दोनों ने लाख कोशिश की कि वह शादी कर नई दुनिया बसा लें। लेकिन, ऐसा न हो सका। असल में दोनों के बीच प्रेम कहानी की सबसे बड़ी दिक्कत इंटरकास्ट होना था। युवती दलित थी, जबकि युवक यादव जाति का था। सबसे बड़ी समस्या दोनों का एक ही गांव का होना था। प्रेम कहानी की चर्चाएं फैलीं तो दुश्मनी बढ़ती गई। कई बार परिवारों के बीच विवाद भी हुआ। हालात ये हो गए कि गांव में दो जातियों के बीच तनातनी की नौबत आ गई। जानकी का जन्म दिसंबर 2006 को हुआ था। पुलिस का कहना है कि अभी वह 17 साल के ऊपर है, लेकिन बालिग नहीं थी। दोनों कोर्ट मैरिज के प्रयास में थे। लड़की का बालिग न होना, उन्हें परेशान कर रहा था। जल्दबाजी में कदम उठाया तो परिवार दोनों को तलाशने लगे। उन्हें लगा कि अब वह मिल नहीं पाएंगे। ऐसे में जान देने का फैसला कर लिया। डीसीपी गंगा नगर अभिषेक भारती का कहना है कि दोनों परिवार वालों का बयान दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। जंगल में सुसाइड नोट की तलाश की जा रही है।
Next Story