भारत

गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से लटका मिला बॉयफ्रेंड, परिजनों ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप

Shantanu Roy
15 May 2024 6:02 PM GMT
गर्लफ्रेंड के दुपट्टे से लटका मिला बॉयफ्रेंड, परिजनों ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप
x
जांच में जुटी पुलिस
भोजपुर। भोजपुर में एक प्रेमी का आम के पेड़ से लटका शव मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से झगड़े के बाद उसके दुपट्टे से लटकर उसने खुदकुशी कर ली। लड़के का शव घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला है। वो घर से दोस्त के बर्थ डे पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार की सुबह लोगों ने आम के पेड़ से उसके शव को लटका हुआ देखा तो घर वालों की सूचना दी। मृतक की पहचान प्रकाश कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है। वो इंटर की पढ़ाई कर चुका था और नौकरी की तैयारी कर रहा था। घटना जिले धोबहां थाना इलाके के भदेया गांव का है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भिजवाया। प्रकाश के दोस्तों ने बताया कि वो मंगलवार की देर शाम अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म गया हुआ था। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और गुस्से में आकर प्रकाश ने अपना मोबाइल उसके सामने तोड़ दिया और उसका दुपट्टा लेकर गांव चला आया।

इसके बाद प्रकाश ने बाइक अपने घर के आगे खड़ी की और मोबाइल फेंककर चला गया। झगड़े की जानकारी उसकी गर्लफ्रेंड ने फोनकर दोस्त को दी थी। पिता हरफूल सिंह ने बताया कि वो मंगलवार की देर शाम अपनी मां रीता देवी से कहकर निकला था मेरा खाना नहीं बनाना, मैं एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रहा हूं। रात में वापस नहीं लौटूंगा। इतना कहकर वह चला गया। हम लोगों ने सोचा कि कभी-कभी वह घर वापस नहीं आता है। इसलिए हम लोग भी खाना खाकर निश्चिंत होकर घर पर सो गए। आज सुबह गांव के एक लड़का ने फोनकर बताया कि प्रकाश का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। इसके बाद घर वाले बाहर निकले तो उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी और टूटा हुआ मोबाइल जमीन पर गिरा था। सभी लोग घर से करीब 500 मीटर दूर चौराहे पर गए। जहां आम के पेड़ से प्रकाश का शव लटका हुआ देखा। घटना का सूचना मिलने के बाद धोबहां थाना इंचार्ज संजीव कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेमिका के दुपट्टे को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Next Story