भारत

OYO होटल पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, फिर मंजर देखकर मैनेजर रह गया दंग

jantaserishta.com
21 Jun 2024 2:36 PM IST
OYO होटल पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, फिर मंजर देखकर मैनेजर रह गया दंग
x

सांकेतिक तस्वीर

एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच की।
संभल: यूपी के संभल में सदर कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में स्थित एआर होटल के कमरे में गुरुवार देर रात प्रेमी और प्रेमिका के शव मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हयात नगर निवासी प्रेमिका (23 वर्ष) और दिल्ली के गौतमपुर निवासी प्रेमी (20 वर्ष) का शव मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवती की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी है। होटल के मैनेजर अमित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह युवक और युवती ने कमरा लिया था। दोनों ने अपनी आईडी भी जमा कराई थी। दोनों को रात करीब 11 बजे कमरा खाली करना था। रात दस बजे के बाद वह दोनों से यह पूछने गया था कि वो कब तक कमरा खाली कर देंगे। घंटी बजाने और आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। उसने सीढ़ी लगाकर अंदर झांका।
युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था और युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। नजारा देख उसके होश उड़ गए। मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। युवक युवती के शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह युवती घर से पार्लर जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो तलाश किया और फोन भी लगाया लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका था।
परिजनों ने बताया कि युवक की उनके मोहल्ले में रिश्तेदारी है। वह अक्सर आता रहता था, लेकिन युवती से उसके संपर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story