भारत
मंदिर मेले में मुस्लिम व्यापारियों को लेकर 'बहिष्कार बैनर'
jantaserishta.com
14 Jan 2023 5:00 PM IST

x
दक्षिण कन्नड़ (आईएएनएस)| विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को मेंगलुरु शहर के पास कवुरु में धार्मिक मेले में मुस्लिम व्यापारियों के खिलाफ 'बहिष्कार बैनर' लगाए हैं। धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के तहत आने वाले श्री महालिंगेश्वर मंदिर के परिसर में बैनर लगाया गया है। धार्मिक मेला 14 से 18 जनवरी तक चलेगा।
स्थानीय ने कहा, पहले ज्यादातर स्टॉल मुसलमानों द्वारा लगाए जाते थे। इस बार स्टॉल के आवंटन का प्रबंधन बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को दिया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
बैनर में कहा गया है कि व्यापार करने का अवसर केवल हिंदू व्यापारियों को दिया जाएगा जो हिंदू धर्म और परंपराओं में विश्वास रखते हैं। बैनर में कहा गया है, मूर्ति की पूजा को 'हराम' मानने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा विधायक भरत शेट्टी करते हैं। इस घटनाक्रम के मद्देनजर, पुलिस विभाग ने मंदिर के परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सिटी आम्र्ड रिजर्व (सीएआर) के बल और प्लाटून की तैनाती की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





