भारत

भैंस को नदी में नहला रहा था लड़का, मगरमच्छ ने किया हमला, क्षतविक्षत लाश मिली

jantaserishta.com
5 July 2021 12:51 PM IST
भैंस को नदी में नहला रहा था लड़का, मगरमच्छ ने किया हमला, क्षतविक्षत लाश मिली
x

DEMO PIC

आतंक से लोगों में दहशत है.

पीलीभीत जिले में मगरमच्छों के आतंक से लोगों में दहशत है. दुधवा रेंज में एक लड़के को मगरमच्छ के निगल जाने के कुछ दिन बाद फिर एक और ऐसी ही घटना हुई है. यहां खाखरा नदी में 13 साल के एक लड़के की क्षतविक्षत लाश मिली है. लाश की हालत देखने से ही पता चलता है कि उस पर मगरमच्छ ने हमला (Crocodile attack) किया है.

तीन हफ्ते में मगरमच्छ के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. लड़के की लाश शुक्रवार को मिली. इसकी पहचान कोतवाली पुलिस सर्किल के तहत आने वाले सेमरखेड़ा गांव के निवासी ओम प्रकाश के तौर पर हुई है. जिस वक्त मगरमच्छ ने ओम प्रकाश पर हमला किया वो भैंस को नदी में नहला रहा था.
पीलीभीत के एसपी किरित कुमार राठौड़ के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट से विमर्श के बाद ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने का फैसला किया गया है जहां इंसानों की रिहाइश वाली जगहों के पास मगरमच्छों की मौजूदगी हो सकती है. ऐसे क्षेत्रों में बरसात में नदी किनारे जाने से लोगों को रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे. वन विभाग भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने जा रहा है.
ओम प्रकाश के पिता का आरोप है कि उन्होंने नदी किनारे मगरमच्छ होने की सूचना कई दिन पहले वन विभाग को दी थी. उन्होंने कहा, "वन विभाग के लोगों ने इसके बावजूद न तो ग्रामीणों को जागरूक किया और न ही किसी तरह के चेतावनी वाले बोर्ड लगाए. ऐसे में बिना किसी खतरे का अहसास किए लोग नदी के किनारे चले जाते हैं और मगरमच्छों का शिकार बन जाते हैं."
क्षेत्र में 27 जून को पूरा रामनगर गांव के 12 साल के लड़के डोरीलाल को भी मगरमच्छ अपना निवाला बना चुका है. वहीं 16 जून की सुबह मजदूरी करने घर से निकले शख्स को मगरमच्छ ने जख्मी कर दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story