भारत

लड़के का रेप, कोर्ट ने शख्स को सुनाई 3 बार मौत की सजा, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Feb 2021 3:25 PM IST
लड़के का रेप, कोर्ट ने शख्स को सुनाई 3 बार मौत की सजा, जानिए पूरा मामला
x

DEMO PIC 

दिसंबर 2019 में एक दिव्यांग लड़के का बलात्कार करने और...

तमिलनाडु में पुधुकोट्टई की एक महिला अदालत ने बलात्कार और हत्या के मामले में एक शख्स को तीन बार मौत की सजा सुनाई गई है. दिसंबर 2019 में एक दिव्यांग लड़के का बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या को लेकर एक 34 वर्षीय व्यक्ति को पुधुकोट्टई की एक महिला अदालत ने मौत की तीन सजा सुनाई है.

असल में, आरोपी दानिश पटेल ने 17 साल के एक दिव्यांग लड़के को पुधुकोट्टई में सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया और बाद में लड़के के निजी अंगों में लकड़ी डाल दी थी. गंभीर रूप से घायल लड़के को पुधुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 दिन बाद मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते उसकी मौत हो गई थी.
पुलिस ने इस मामले में गुजरात के रहने वाले दिहाड़ी मजदूर दानिश पटेल के खिलाफ POCSO और आईपीसी की धारा 363 व 302 के तहत केस दर्ज किया था. अदालत ने POCSO की तीनों धाराओं के तहत दानिश को दोषी करार दिया और उसे तीन काउंट पर मौत की सजा सुनाई है. साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
इसके अलावा लड़के के परिवार को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया था. अदालत ने राज्य सरकार को परिवार को अतिरिक्त 3 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story