भारत

पार्क में बैठे लड़का-लड़की को पीटा, बनाई रील, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 March 2023 9:26 AM IST
पार्क में बैठे लड़का-लड़की को पीटा, बनाई रील, 2 गिरफ्तार
x
देखें मारपीट का वीडियो.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में कुछ दबंग लड़कों ने पार्क में बैठे लड़का-लड़की को पहले पीटा और उसके साथ-साथ उनकी वीडियो बनाकर उसे रील की तरह अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और तीसरे की तलाश की जा रही है। वीडियो में नाबालिग युवती के साथ भी मारपीट की कोशिश की गई। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की नोएडा के सेक्टर 49 थाना इलाके में बने एक पार्क का ये वीडियो है। वीडियो बरौला इलाके के एक पार्क का बताया जा रहा है। यहां एक लड़का और लड़की पार्क में बैठे थे। इसके बाद चार से पांच युवक आते है और लड़के को थप्पड़ मारते है। उसका कॉलर पकड़कर पार्क से जाने के लिए कहते है। बीच-बचाव करने के लिए लड़की आती है। उसके साथ भी मारपीट करने की कोशिश करते हैं। वहीं पास खड़ा युवक इसका वीडियो बनाता है। जिसकी रील बनाकर वायरल किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया है की थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत रागिनी पार्क में मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये मारपीट करते हुये दिख रहे 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। अभियुक्तों 1.राज पुत्र रतिपाल सिंह निवासी राजवीर चौहान का मकान, ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, नोएडा 2.रमेश पुत्र छन्नूलाल वर्मा निवासी रमेश शर्मा का मकान, गली नं0-2, ग्राम बरौला, थाना सेक्टर-49, नोएडा को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story