भारत

कमरे में नग्न अवस्था में लटका मिला लड़का, PUBG की वजह से गई एक और जान?

jantaserishta.com
30 March 2022 1:29 PM IST
कमरे में नग्न अवस्था में लटका मिला लड़का, PUBG की वजह से गई एक और जान?
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तुकोगंज थाना क्षेत्र (Tukoganj Police Station) के वल्लभनगर (Vallabhnagar) में 18 वर्षीय 12वीं के छात्र का उसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में शव लटका हुआ मिला है. उसके हाथ पीछे बंधे हुए थे. परिजनों और आस पड़ोसियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि लड़का पब्जी (PUBG) गेम का एडिक्ट था और संभवत उसी के मिशन पूरा करते हुए उसने यह कदम उठाया होगा.

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि वल्लभनगर में 18 साल के एक लड़के ने घर पर सुसाइड कर लिया है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव को उतार कर करीब के ही शेल्बी हॉस्पिटल लेकर चले गए थे. पूछताछ में परिजन ने बताया कि वह कमरे में नग्न अवस्था में बंद था और उसके हाथ भी पीछे बंधे हुए थे. जहां घर में टीवी भी चालू थी और मोबाइल फोन भी पास में ही रखा हुआ था. मौके से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है.
वही तुकोगंज थाने के जांच अधिकारी सलीम खान के मुताबिक परिजनों और आस पड़ोसियों ने लड़के के बारे में जो जानकारी दी है. उससे सामने अभी तक यह आया है कि वह पब्जी गेम का एडिक्ट था और जिस तरीके की परिस्थितियां घर में मिली हैं. उससे संभवत यह लग रहा है कि गेम के एडिक्शन के चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और बाकी सारी परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएंगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story