भारत

लड़के ने लड़की के शरीर पर अपना नाम लिखवाने के लिए किया मजबूर, गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Nov 2022 10:12 AM IST
लड़के ने लड़की के शरीर पर अपना नाम लिखवाने के लिए किया मजबूर, गिरफ्तार
x
निजी अंगों पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
लखनऊ (आईएएनएस)| 25 वर्षीय एक नर्सिंग छात्र को एक लड़की को अपने निजी अंगों पर ब्लेड से अपना नाम लिखने के लिए मजबूर करने और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने चाकू की नोंक पर युवती को धमकाया। बात न मानने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 21 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता ने व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता और आरोपी लखनऊ के एक निजी संस्थान से नसिर्ंग का कोर्स कर रहे हैं। दोनों इन दिनों मॉल क्षेत्र स्थित सीएचसी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा, "आरोपी अवेंद्र सोनवाली ने लड़की से दोस्ती की और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया। उसने व्हाट्सएप कॉल के जरिए लड़की से बात करनी शुरू कर दी। उसने लड़की से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है, लेकिन लड़की ने इसकी सहमति नहीं दी।"
" वह उस कमरे में भी गया जहां लड़की रह रही थी और चाकू की नोंक पर अश्लील वीडियो बनाए। उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह उससे शादी करे या परिणाम भुगतें।"
एडीसीपी ने कहा कि, "हाल ही में उसने फिर से लड़की को एक वीडियो कॉल किया और उससे कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे और उसके माता-पिता को मार डालेगा।"
उसने लड़की से कहा कि वह उसे वीडियो कॉल पर अपना खून दिखाए।
सिन्हा ने बताया कि बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिया और यह खबर लड़की के माता-पिता तक पहुंच गई, जिन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
सिन्हा ने कहा, "सोमवार को लड़की ने पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया, जिसके आधार पर हमने आरोपी की गिरफ्तारी की।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story