भारत

पार्क में करंट लगने से लड़के की मौत, रेलिंग में आ रहा था करंट

jantaserishta.com
25 July 2023 5:23 PM IST
पार्क में करंट लगने से लड़के की मौत, रेलिंग में आ रहा था करंट
x
साइकिल मंदिर के बाहर खड़ी कर दी।
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पार्क में खेल रहे किशोर को रेलिंग पकड़ने पर करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै।
पुलिस के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र में कौशल्या एग्जॉटिका आवासीय कॉलोनी है, जिसमें पार्क है। इस पार्क में 13 वर्षीय रिसिक पटेल खेल रहा था और उसने अपनी साइकिल मंदिर के बाहर खड़ी कर दी। फिर, वह मंदिर के अंदर चला गया। जूते उतारकर वह मंदिर की परिक्रमा कर रहा था, इसी दौरान उसने रेलिंग को पकड़ लिया। जिसमें करंट था और वह वहीं गिर पड़ा।
नगर पुलिस अधीक्षक तुषार सिंह के अनुसार किशोर को अस्पताल ले जाया गया। मगर, उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद से कॉलोनी के निवासियों में रोष व्याप्त है और वे कॉलोनी निर्माण करने वाले पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। लोग आने वाले समय में और हादसे होने की आशंका भी जता रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story