Top News

जहरीला पदार्थ खाकर लड़का-लड़की पहुंचे अपने घर, फिर जो हुआ…

jantaserishta.com
3 Dec 2023 8:09 AM IST
जहरीला पदार्थ खाकर लड़का-लड़की पहुंचे अपने घर, फिर जो हुआ…
x

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर और मयूर विहार में अलग मामलों में एक युवती व युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय किरण और 27 वर्षीय हेमराज के रूप में हुई है। दोनों जहरीला पदार्थ खाकर अपने-अपने घर पहुंचे थे। इसके बाद परिजन इनको अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस को इनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इनकी मौत का एक-दूसरे से कोई संबंध है या नहीं इसकी पड़ताल की जा रही है। दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हालांकि इलाके में चर्चाएं है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और दोनों ने एक साथ जान दी। दोनों एक दूसरे से परिचित थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में प्रेम संबंध वाले कोण से मना किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतक हेमराज शादीशुदा थे जबकि किरण अविवाहित थी। किरण अपने परिवार के साथ सपेरा बस्ती, घड़ौली में रहती थीं। परिवार में माता-पिता और अन्य सदस्य हैं। वह लक्ष्मी नगर की एक कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार को अपने घर पहुंची तो उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें उल्टियां हो रही थी। परिजन उन्हें लेकर एलबीएस अस्पताल पहुंचे तो वहां उसकी मौत हो गई।

हेमराज परिवार के साथ सपेरा बस्ती में रहता था। इनके परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। हेमराज फ्लिपकार्ट में 5-6 साल से नौकरी करते थे। शुक्रवार दोपहर को वह त्रिलोकपुरी 18 ब्लॉक में किसी समान की डिलीवरी के लिए आए थे। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी एलबीएस अस्पताल लाया गया। वहां से परिजन उसे महारानी बाग स्थित जीवन अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान हेमराज ने दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों की पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए हैं। इनके विसरा को सुरक्षित रखवा दिया गया है। विसरा परीक्षण से पता चलेगा कि दोनों की मौत किस जहरीला पदार्थ खाने से हुई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story