भारत

खुलेआम सड़क पर स्कूटी पर नहाते हुए लड़का-लड़की कैमरे में कैद, पुलिस ने दर्ज की FIR

jantaserishta.com
19 May 2023 2:51 PM IST
खुलेआम सड़क पर स्कूटी पर नहाते हुए लड़का-लड़की कैमरे में कैद, पुलिस ने दर्ज की FIR
x
देखें VIDEO.
ठाणे: स्कूटी सवार कपल की हरकत ने सड़क पर चल रहे लोगों को हैरान कर दिया...महाराष्ट्र के उल्हासनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो उल्हासनगर का है, यहां एक लड़का और लड़की ने चलती स्कूटी पर बाल्टी रखकर बीच चौराहे पर स्नान किया. युवक-युवती 'चुभती जलती गर्मी का मौसम आया' गाने पर रील बना रहे थे. दोनों ने स्कूटी से शहर की सड़कों पर घूम-घूमकर वीडियो बनाया. वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. युवक व युवती के खिलाफ महाराष्ट्र के उल्हासनगर सेंट्रल पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. क्लिप को WeDeserveBetterGovt नाम के एक पेज पर शेयर किया गया था. ट्रैफिक सिग्नल पर एक पुरुष और महिला को स्कूटर पर बैठे देखा जा सकता है. महिला हरी बाल्टी ली हुई है और लाल मग से खुद पर पानी डालना शुरू कर देती है. वह फिर उस आदमी पर पानी डालती है, जो वाहन चला रहा है. दोनों ने बिना हेलमेट पहने सार्वजनिक रूप से यातायात नियमों का उल्लंघन किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story