भारत
नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 May 2026 2:03 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब से जुड़े कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की (17) पिछले 10 साल से बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही थी, जहां कोच उसे लगातार परेशान करता था और हैरानी की बात है कि यह सिलसिला एक या दो नहीं, बल्कि चार साल तक चलता रहा। आरोपी कभी उसका रास्ता रोक लेता था, तो कभी उसे जबरन कमरे में बुला लेता था और उसके साथ लगातार गलत हरकत करने की कोशिश करता था। लड़की जब कोच के इस व्यवहार का विरोध करती थी कि उसे जान से मारने की मारने की धमकी देता था।
पुलिस ने बताया कि कोच पीड़िता को धमकीभरे लहजे में कहा था कि अगर उसने इस बारे में अपने माता पिता को बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। लिहाजा उसकी भलाई इसी में है कि वो इन घटनाओं के बारे में किसी के भी साथ कुछ भी साझा नहीं करें।
पीड़िता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ गई थीं। ऐसी स्थिति में जब उसे लगा कि अब पानी सिर के ऊपर पहुंच चुका है, तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में इस पूरे मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने बताया कि 17 मई को जब वो चेन्नई में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई थी, तो आरोपी कोच ने उसे कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो कोच भड़क उठा और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





