भारत

सड़क पर बाउंसरों ने की मारपीट, लगी लोगों की भीड़

jantaserishta.com
20 Jun 2022 1:19 PM IST
सड़क पर बाउंसरों ने की मारपीट, लगी लोगों की भीड़
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

फतेहाबाद: आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित एक बार के बाहर बाउंसरों की गुंडई का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम एक युवक का बाउंसरों से विवाद हुआ था। बाउंसरों ने युवक को बेरहमी से पीटा था। बाउंसरों के हाथ में डंडे थे। एक बाउंसर ने युवक को उठाकर जमीन पर पटका था। मौके पर भीड़ जुट गई थी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर ताजगंज भूपेंद्र बालियान पहुंचे थे। पुलिस को छानबीन के दौरान लोगों ने यह बताया था कि युवक अपने आप को फौजी बता रहा था। हालांकि मारपीट का शिकार युवक पुलिस को नहीं मिला था। पुलिस ने आस-पास के कई हॉस्पिटल में भी उसकी तलाश की थी। घटना के बाद बाउंसर और कर्मचारी बार बंद करके भाग गए थे।
अब सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक बार फिर मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित नहीं आएगा तो पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई करेगी। बार एक पूर्व मंत्री के बेटे का बताया जा रहा है। बार मालिक पूर्व में सपा का पदाधिकारी भी रहा है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story