भारत

बाउंसरो का आतंक: लड़की के साथ मारपीट, कार में की तोड़फोड़, जानिए वजह

jantaserishta.com
9 Nov 2020 12:23 PM IST
बाउंसरो का आतंक: लड़की के साथ मारपीट, कार में की तोड़फोड़, जानिए वजह
x
पार्किंग के कर्मचारियों ने विवाद में एक महिला...

नोएडा के सेक्टर 18 में रविवार की रात पार्किंग के कर्मचारियों ने विवाद में एक महिला की कार में तोड़फोड़ की गई और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़, मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार की मालकिन अन्नू का कहना है कि वे दिल्ली के लाजपत नगर में रहती हैं. वह रविवार दोपहर अपने मित्र के साथ किसी काम से सेक्टर-18 आई थीं. उन्होंने सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी की थी. इसी बीच बहुमंजिला पार्किंग के कर्मचारी उनकी कार को टो कर ले गए हैं. मल्टी लेवल कार पार्किंग पहुंचने पर देखा कि टो करने की वजह से कार में काफी डेंट आया है.





कार की मालकिन अन्नू के मुताबिक, इसको लेकर विरोध करने पर वहां विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पार्किंग के बाउंसरो ने विवाद बढ़ने पर अन्नू समेत उसके दो साथियों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान बाउंसरो ने उसकी कार पर लोहे की रॉड भी बरसाई, जिससे कार के शीशे टूट गए और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया.

सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस को देखकर बाउंसर वहां से भाग निकले. महिला ने थाने में मामला की शिकायत दी. थाना प्रभारी निरिक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद महिला का मेडिकल करा दिया गया. महिला की शिकायत पर अज्ञात पार्किंगकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. सेक्टर-18 बाजार में जब से सरफेस पार्किंग को खत्म किया गया है, पार्किंगकर्मियों और बाउंसरों द्वारा रोजाना 80 से अधिक कारें उठायी जाती हैं. इसको लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं. इसको लेकर सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा भी अनेक बार नाराजगी जताई जा चुकी है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story