भारत
बोतल बाबा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने जेल भेजा
jantaserishta.com
20 Jun 2026 12:15 PM IST

x
पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है.
कानपुर देहात: कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने कथित बोतल बाबा को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला की ओर से बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है।
औरैया जिले के थाना फफूंद की रहने वाली पीड़ित महिला ने बोतल बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे। 15 जून को महिला के दो देवर उसे बहला फुसलाकर कानपुर देहात थाना के देवराहट अंतर्गत 'चैन का पुरवा' गांव में एक कथित बाबा हरिओम यादव के पास ले गए थे।
अनुष्ठान कराने के नाम पर कथित बाबा हरिओम यादव ने महिला के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के देवरों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
मुख्य आरोपी बाबा हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया, "तहरीर के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुख्य आरोपी हरिओम यादव और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि औरैया जिले की रहने वाली एक महिला पर काले साया की आशंका पर उसके दो देवर उसे कानपुर देहात के 'चैन का पुरवा' गांव में एक बाबा हरिओम यादव के पास लाए थे। महिला की ओर से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बाबा से पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





