भारत

चोरी करने वाला और माल खरीदने वाला सुनार दोनों गए जेल, VIDEO

jantaserishta.com
24 March 2023 9:31 AM IST
चोरी करने वाला और माल खरीदने वाला सुनार दोनों गए जेल, VIDEO
x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में हाईराइज सोसाइटियों में घुसकर फ्लैट से सामान चुराने वाले दो आरोपी गुरुवार को पकड़े गए। इसमें एक अंतरराज्यीय स्तर का चोर है और दूसरा जेवरात खरीदने वाला सुनार है। पुलिस ने कई फ्लैटों से चुराए गए जेवरात भी बरामद किए हैं।
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, एनएच-24 स्थित महागुनपुरम और जैस्मिन सोसाइटी के बंद पड़े फ्लैट्स में पिछले कुछ दिनों से चोरियां हो रही थीं। इस संबंध में कई मुकदमे थाना कविनगर पर दर्ज किए गए थे। कविनगर थाना पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साजिद उर्फ सलमान और पुनीत वर्मा हैं। दोनों हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। साजिद उर्फ सलमान ने बताया, वो हाईराइज सोसाइटी की बाउंड्रीवॉल पर चढ़कर चुपके से अंदर घुस जाता है। इसके बाद बंद पड़े फ्लैट की खिड़कियों को निकालकर अंदर दाखिल होकर वहां चोरियां करता है। साजिद चोरी हुए जेवरातों को हापुड़ के सर्राफा व्यापारी पुनीत वर्मा को बेच देता था। पता चला है कि पुनीत वर्मा पहले भी इस तरह के मामलों में पहले जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों से सोने की 5 चेन, तीन अंगूठी, झुमकी, कानों के टॉप्स आदि जेवरात समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story