भारत

पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार: हरसिमरत कौर

jantaserishta.com
20 March 2023 12:58 PM IST
पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार: हरसिमरत कौर
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)| सिख अलगाववादी और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के मसले पर केंद्र और पंजाब दोनों सरकारों पर हमला बोलते हुए अकाली दल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया है कि अमृतपाल सिंह को लेकर बवाल तो सिर्फ इन सरकारों ने मचाया हुआ है, पंजाब में तो सबको पता है क्योंकि वीडियो वायरल है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि सियासी फायदे के लिए केंद्र की भाजपा और राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार, पंजाबियों को बदनाम कर रही है। सियासत का खेल खेल रही है।
उन्होंने सवाल पूछा कि आज अमृतपाल सिंह के संबंधों को लेकर सवाल उठाने वालों को यह बताना चाहिए कि जब ये 6 महीने से घूम रहे हैं तो क्या उस समय केंद्र की इंटेलिजेंस एजेंसी सोई हुई थी, राज्य सरकार ने एक महीने पहले ही इनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया?
अकाली सांसद ने आरोप लगाया कि पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन अमृतपाल सिंह के नाम पर जो लोग उठाए जा रहे हैं, उनकी क्या गलती है? अमृतपाल सिंह को सुबह ही उसके घर से उठाया जा सकता था।
अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब की जनता से एक मौका मांगा था लेकिन आज वो पंजाब के हालात पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब को एक अक्षम मुख्यमंत्री देने का काम किया है, डीजीपी भी अस्थायी है और राज्य में कानून व्यवस्था की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बीएसएफ की निगरानी के बावजूद बाहर से राज्य में हथियार और ड्रग्स दोनों आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story