भारत

सीमा विवाद: एक्शन में आया मिजोरम प्रशासन...असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई आला अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुए केस

jantaserishta.com
31 July 2021 6:31 AM IST
सीमा विवाद: एक्शन में आया मिजोरम प्रशासन...असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई आला अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुए केस
x
बड़ी खबर

आइजोलः मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसा का मामला धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और के खिलाफ आपराधिका मामले दर्ज किए गए हैं. ये केस मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में दर्ज की है.

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि इन सभी लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
जॉन एन ने बताया कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस की ओर से वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं.
असम पुलिस का एक्शन
बता दें कि इससे पहले असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत मिजोरम सरकार के छह अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है.
असम पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि इन अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी कर दिया गया था. बता दें कि समन जारी होने से दो दिन पहले कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला था.
इस संघर्ष में असम पुलिस के पांच कर्मी और एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई थी. जबकि इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस मामले के संबंध में एक मामला धोलाई पुलिस थाने में दर्ज है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story