सीमा विवाद: भारत-चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर की बैठक 11 मार्च को

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन के बीच लंबे समय से गतिरोध जारी है. इस गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता (India China Military Talk) का 15वां दौर 11 मार्च को होगा. इस बात का फैसला दोनों देश ने मिलकर किया है. यह बैठक भारत में स्थित चूशुल मोल्दो (Chushul Moldo) में होगी. इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है. इससे पहले दो महीने पहले दोनों देशों के बीच 14वीं कोर कमांडर लेवल की बातचीत हुई थी. करीब 12.30 घंटे तक चली इस मीटिंग में यह कोशिश की गई कि पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में करीब 22 महीने से जारी गतिरोध को कम किया जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





