सीमा विवाद: उत्तराखंड में चीन के 100 सैनिकों ने की थी घुसपैठ, पुल तोड़कर भागे

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में भारत की सेना से मुंह की खाने के बाद भी चीन नहीं सुधरा है। इस बार उसने उत्तराखंड में घुसपैठ की कोशिश की है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लगभग सौ सैनिक सीमा का उल्लंघन कर पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में घुस आए थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था और इस झड़प में चीनी सेना के कई सैनिक मारे गए थे और फिर ड्रैगन को पीछे हटना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





