देश में 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, बुजुर्गों को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा जरुरी

नई दिल्ली. कोरोना (Corona) की तीसरी लहर (Third Wave) की आशंकाओं और कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को वैक्सीन की एहतियाती डोज (Precaution Dose) देने की घोषणा कर दी है. पीएम मोदी ने बताया कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की उम्र के बीच के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्य व फ्रंटलाइन पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की अधिक उम्र के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी. हालांकि उन्होंने 'बूस्टर डोज' का जिक्र ना करते हुए, इसे 'प्रीकॉशन डोज' (एहतियाती खुराक- Precaution Dose) का नाम दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





