भारत
पर्यटन क्षेत्र में आई तेजी, लोग देश ही नहीं विदेशाें में भी बड़े पैमाने पर यात्रा करने के उत्सुक
jantaserishta.com
16 July 2023 4:36 PM IST

x
नई दिल्ली: पर्यटन क्षेत्र के लिए 2023 काफी महत्वपूर्ण रहा। लोग देश ही नहीं विदेशाें में भी बड़े पैमाने पर यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार लोग नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई सहित महानगरीय क्षेत्रों में घूमना पसंद कर रहेे हैं। साथ ही पर्यटकों को मनाली और ऋषिकेश जैसे हिल स्टेशन भी भा रहे हैं।
एक रिपेार्ट के अनुसार, 2023 की पहली छमाही में होटलों के साथ-साथ लोगों ने रिज़ॉर्ट गेस्ट हाउस, होमस्टे हॉस्टल, अपार्टमेंट, विला जैसे वैकल्पिक जगहों पर भी ठहरना पसंद किया। बुकिंग डॉट कॉम के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार ने कहा कि 2023 की पहली छमाही के दौरान भारत के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को घूमने के लिए भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया जाना पसंद किया।
व्यापक आर्थिक बाधाओं के बावजूद हाल के वर्षों में यात्रा करने वालों में तेजी आई है। इस साल (2023) लोगों को यात्रा करने के लिए कई साइट्स को टटोलते देखा गया। संतोष कुमार ने कहा कि 86 प्रतिशत यात्री अगले 12 महीनों में घूमने की योजना बना रहे हैं। इस सकारात्मक रुझान से पर्यटन क्षेत्र के मजबूत होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा, ''बुकिंग डॉट कॉम यात्रियों के अनुभव आसान बनाने के लिए हर कदम पर मौजूद रहेगा।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





