भारत

दिग्विजय-कमलनाथ के लिए 'द केरला स्टोरी' के टिकट बुक कराए: नरोत्तम मिश्रा

jantaserishta.com
8 May 2023 9:01 PM IST
दिग्विजय-कमलनाथ के लिए द केरला स्टोरी के टिकट बुक कराए: नरोत्तम मिश्रा
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| अभी हाल ही में रिलीज हुई लव जिहाद पर बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' पर बयानबाजी का दौर जारी है, इसी क्रम में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को फिल्म देखने के लिए टिकट बुक कराया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है, "मैंने दो टिकट दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को भेजने के लिए खरीदे हैं, जाकिर नायक को शांतिदूत कहने वालों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। इतना ही नहीं, खरगोन दंगे के बाद की गई कार्रवाई से दुखी लोगों को भी इसे देखना चाहिए, जिससे शायद उनका दृष्टिकोण बदलेगा।"
बताया गया है कि गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं के लिए राजधानी भोपाल के भारत टॉकीज में टिकट बुक कराए हैं।
राज्य सरकार इस फिल्म को पहले ही टैक्स फ्री कर चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए ट्वीट किया, "यह फिल्म लव जिहाद, धर्मातरण और आंतकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता के जाल में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी किस तरह बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। यह फिल्म हमको जागरूक करती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story